शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफ़ा दे दिया है। उनके खिलाफ पिछले एक महीने से दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी का प्रदर्शन चल रहा है। जिसमें काफी भारी संख्या में युवा भाग ले रहे थे। इसके साथ ही नीट पेपर लीक के मामले पर देशभर में धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग में प्रदर्शन चल रहे थे।
धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया एक्स अपने इस्तीफ़े की जानकारी दी है।
उन्होंने एक्स पर लिखा, “जंतर-मंतर पर और देश में जो स्थिति बनी है, इस स्थिति का राष्ट्र विरोधी ताकतें लाभ ना उठाएं, देश की एकता बनी रहे, भारत के एक भी विद्यार्थी का भविष्य कानूनी पेचीदगियों में ना उलझे, हमारे बच्चे अपना समय पढ़ाई में लगाएं, करियर बनाने पर फोकस करें, इसी बात पर विचार करते हुए मैंने अपना त्यागपत्र माननीय प्रधानमंत्री जी को भेज दिया है।”
इससे पहले कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल भी उनके इस्तीफ़े की मांग पर अड़े थे।

Curated news reports, in-depth analysis, and special features by India’s Opinion editorial team.




